गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपित गिरफ्तार | #TejasToday
963121
गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपित गिरफ्तार | #TejasToday
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नगर के शादीगंज निवासी नेहाल उर्फ नियाज पर मछलीशहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में पहले के दो मुकदमे दर्ज थे। इसी तरह नगर के ही छैला मिया का पूरा निवासी असलम पुत्र खलील पर कोतवाली समेत लाइन बाजार थाने में तमाम धाराओं में दो मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस ने उस पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी। किन्तु वह लगातार फरार चल रहा था। शनिवार की रात मुखविर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने हमराहियों के साथ दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।