Homeगोण्डासर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा करके पूर्व प्रधानमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा करके पूर्व प्रधानमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा करके पूर्व प्रधानमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज अन्तर्गत चौक घंटाघर पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई जिसकी अध्यक्षता अशोक सिंहानिया व संचालन यावर हुसैन उर्फ मुन्ना ने किया। सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के आत्मा क़ी शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। सभा क़ो सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी, डा. रघुपति त्रिपाठी, डा. मुख़्तार आजाद, तौव्वाज खां, खुर्शीद आलम, मोहित पांडेय, हाफिज गुड्डू सहित कई अन्य नेताओं ने स्व. मनमोहन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके निधन से देश क़ी अपूर्णीय क्षति हुई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।
नेताओं ने कहा कि मनमोहन जी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश क़ी जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित क़ीं जिसका लाभ आज भी देश क़ी जनता क़ो मिल रहा है। स्व. मनमोहन जी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए जो किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर शेख रफी उल्ला अंसारी, राहुल सिंह, इफ़्तिखार अंसारी, कन्हैया लाल वर्मा, सलमान अंसारी, अशोक सिंह, ताजू नेता, हरिगोपाल वैश्य, रोहित कुमार, वीरेंद्र श्रीवास्तव, राम प्रसाद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a

Must Read