मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लोगों ने सुना
तेजस टूडे सं.
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने बूथ संख्या 294 पर लोगों के साथ सुनी। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों के साथ सीधे जुड़ते हैं।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 2025 को संविधान लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। महाकुंभ की चर्चा करते हुए कहा कि “महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश”। गंगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हो रहे ओलिम्पिक की सराहना करते हुए कहा कि खेलेगा बस्तर, जीतेगा बस्तर। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज में भी भारत को बड़ी सफलता मिली है। कैंसर के मरीजों के इलाज में आयुष्मान कार्ड बड़ी भूमिका निभा रहा है। आगे जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने ओडिशा के काला हांडी की चर्चा करते हुए कहा कि वहाँ के लोगो ने जो नई सब्जी क्रांति लायी है, निश्चित ही बहुत ही सराहनीय है। इनसे साफ होता है कि दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास से सफलता निश्चित है। इस अवसर पर प्रधान डब्बू सिंह, मथुरा पासी, सुरेंद्र शर्मा, राम प्रकाश पासी, जगत वर्मा, रिंकू पांडेय, तीरथ प्रजापति, रामकुमार वर्मा, रमेश मौर्य, राजन मौर्य, शिवबालक गुप्ता, मोहम्मद इद्रीस, रामतीरथ पासी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









