HomeJaunpurमानव जीवन के लिये वरदान हैं पेड़-पौधे: कृपाशंकर सरोज

मानव जीवन के लिये वरदान हैं पेड़-पौधे: कृपाशंकर सरोज

मानव जीवन के लिये वरदान हैं पेड़-पौधे: कृपाशंकर सरोज

तेजस टूडे सं.
सरस सिंह
जौनपुर। वृक्ष मानव जीवन के लिए वरदान है। सदियों से ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के लिए पेड़-पौधों को लगाकर उनकी पूजा-अर्चना शुरू की। उक्त बातें मां गौरा फाउंडेशन के बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम में कृपाशंकर सरोज पूर्व आईएएस पंजाब ने कही। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में पीपल, नीम आदि पेड़ों की पूजा इसलिए की जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के जीवन को प्रतिदिन आक्‍सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते हैं। पीपल के पेड़ से सबसे अधिक मात्रा में मानव जीवन को श्रोत ऑक्सीजन प्राप्त होता है, इसलिए प्रत्येक मानव की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं जीवन रक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगायें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर पीपल का पेड़ अवश्य लगाएं और स्वस्थ व निरोग रहे। इस दौरान आम, नीम के दर्जनों पौधे लगाये गये।
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नदी में डा. नौशाद अहमद के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के निवेदक आशुतोष सिंह ने बताया कि इस संगठन का लक्ष्य 1 लाख 51 हजार पेड़ पौधों का वृक्षारोपण करना है। साथ ही इन पेड़ों को सुरक्षित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संजय उपाध्याय अध्यक्ष इंटर कॉलेज मैनेजमेंट समिति, सुनील सिंह ग्राम प्रधान गोधना, वंशराज सिंह ग्राम प्रधान सैदाबाद, सत्य प्रकाश ग्राम प्रधान रामपुर नदी सहित तमाम क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read