Homeबांदाअल्सरेटिव कोलाइटिस व क्रोहन रोग के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में सम्भव:...

अल्सरेटिव कोलाइटिस व क्रोहन रोग के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में सम्भव: डा. हरीश

अल्सरेटिव कोलाइटिस व क्रोहन रोग के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में सम्भव: डा. हरीश

आयुर्वेदाचार्य ने दी बीमारी के इलाज व बचाव की जानकारी
रूपा गोयल
बांदा। अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन रोग अर्थात आईबीडी छोटी और बड़ी आंतो में होने वाली आटो इम्यून बीमारी है, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) आंतो के खिलाफ ही एंटीबाडी बनाने लगता है। इस बीमारी की शुरुआत मलाशय में होती है और फिर यह बड़ी आंत में फैलती है। क्रोहन रोग में छोटी और बड़ी आंतो में सूजन और घाव हो जाते हैं इन घावों से रक्तस्राव होता है जो मल के साथ बाहर निकलता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डाक्टर हरीश वर्मा ने अल्सरेटिव कोलाइटिस व क्रोहन रोग के उपचार की जानकारी एक बेविनार में दी। कहा कि इसका इलाज आयुर्वेद में संभव है। डा. वर्मा बताते हैं कि क्रोहन रोग में छोटी व बड़ी आंत में घाव हो जाते हैं। इन घावों से रक्तस्राव होता है जो मल के साथ बाहर निकलता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस होने पर मरीज को पेट के बाएं निचले हिस्से में दर्द, ऐंठन के साथ दस्त व खून आता है। अचानक शौच करने की इच्छा होना, वजन में कमी, रक्ताल्पता, थकान, मुह में छाले होना, आंतों में बलगम और मवाद व अपच जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन रोग का निदान कोलो स्कोपी या सिटी स्कैन द्वारा किया जाता है। आयुर्वेदाचार्य डाक्टर हरीश वर्मा ने बताया कि अल्सरेटिव कोलाइटिस व क्रोहन रोग का उपचार आटो इम्यून बीमारी के तौर पर किया जाता है। कहा कि आयुर्वेद के प्राचीन चिकित्सा ग्रंथो के आधार पर एक आयर्वेदिक फार्मूला तैयार किया है जो अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन रोग के रोगियों के लिए काफी कारगर है। डा. वर्मा ने बताया कि दो प्रकार की जड़ी बूटियों के समूह को एक खास अनुपात के मिश्रण से तैयार किया गया है। यह फार्मूला एक ही समय पर दिया जाता है। डा. हरीश वर्मा कैनेडियन कालेज आफ आयुर्वेद एंड योग के प्रमुख हैं। बेविनार में उन्होंने कहा कि रोगियों के लिए तैयार किया गया यह आयर्वेदिक फार्मूला बहुत ही सस्ता है। तथा शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने रोगियों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9910672020 भी जारी किया है। डाक्टर हरीश वर्मा बताते हैं कि यह आयर्वेदिक जड़ी बूटियों का फार्मूला अल्सरेटिव कोलाइटिस के लिए रामबाण है। और अब तक बहुत से मरीज इस फार्मूले का लाभ लेकर स्वस्थ जीवन ब्यतीत कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read