डीएम के प्रतिनिधि से मिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल संगठन के संरक्षक डा. राम सिंगार शुक्ला ‘गदेला’ की अगुआई में सोमवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर योगिता सिंह से मिलकर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा जौनपुर के लिए मनोनीत जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य का मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस पर उन्होंने मनोनीत जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि जो औपचारिकता है, उसे पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ नीरज सोनी, छाया पत्रकार संजय चौरसिया, शशिकांत मौर्य, आशीष पांडेय, भानु प्रताप सिंह, तामीर हसन, अरविंद पटेल, प्रो. आसाराम यादव, रोहित चौबे, इकराम अंसारी, रमेश चंद्र यादव, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, रामचंद्र नागर, वीरेंद्र गुप्ता आदि पत्रकार उपस्थित थे।









