यातायात पुलिस ने स्कूल बसों की चेकिंग कर नियमों का पढ़ाया पाठ
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। स्कूल बसों को लेकर आमतौर पर शिकायत आती रहती है कि चालक व परिचालकों द्वारा यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप बसों में सेफ्टी नहीं रखी जाती है। इसी को लेकर रायबरेली ट्रैफिक पुलिस ने एक अभियान चलाया। नवांगतुक ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय सिंह तोमर की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने चालक परिचालकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। अभियान के तहत विभिन्न स्कूल बसों की चेकिंग की गई। इस चेकिंग अभियान के दौरान कुल 54 बसों को रोककर जांच व चालको से पूछताछ की गई। जिनमें से 14 बसों में भारी अनियमितता पाए जाने पर चालान भी किया गया। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा स्कूल बसों के चालक परिचालकों को ट्रैफिक से जुड़े जरूरी नियमों के पालन के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही स्कूल की बसों को सावधानी पूर्वक चलाने का निर्देश भी दिया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय सिंह तोमर ने स्कूल के प्रबंध तंत्र से भी अपील की कि सभी प्रकार के स्कूल वाहनों को फिट रखे, साथ सभी कागजात भी दुरुस्त हो। इतना ही नही वाहन चलाने वाले चालकों को जांच परख करके ही रखे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















