Homelalitpurदबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दबंगों ने विपक्षी के साथ सरेआम लाठी डण्डों से की मारपीट
पीड़ित ने दबंगों से जताया जान का खतरा
जयेश बादल
ललितपुर। जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार शातिर अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कानूनी कार्यवाही कर रही है और उनका गुंडाराज के साथ साथ उन्हें नेस्तनाबूद करने के लिए हर तरह के कदम उठाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जनपद में दबंग शातिर अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं, जो लगातार गुंदागिर्दी के बल पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और जो उनके खिलाफ आवाज उठाता है।

उनके साथ वह सरेआम खौफ फैलाने के उद्देश्य मारपीट करते हो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल करते हैं ताकि लोगों में उनके नाम का खौफ उत्पन्न हो सके। ऐसे ही एक मामले में जनपद के शातिर अपराधी ने अपने विपक्षी को पुरानी रंजिश के चलते गांव की ही सड़क पर सरेआम अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ घेर लिया और इलाके में भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पीड़ित ने दबंग विपक्षियों के भय से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की और उसने विपक्षियों से अपनी जान का खतरा भी बताया है। मामला कोतवाली महरौनी क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के पुराने सौजना रोड़ का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें करीब एक दर्जन लोग एक व्यक्ति को गांव की सड़क पर सरेआम घेर कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। जानकारी करने पर पता चला कि वायरल वीडियो में जिसके साथ मारपीट हो रही है वह कोतवाली महरौनी क्षेत्र के अंतर्गत पुराने सौजना रोड मुहल्ले के निवासी शैलेंद्र परिहार है। इसके साथ यह भी जानकारी मिली कि जो दबंग अपने साथियों के साथ उसे सरेआम गाली गलौज कर लाठी-डंडों से पीट रहा है उसका नाम अभय राजा है और वह ग्राम छायन का निवासी है जो गैंगलीडर भी है।

सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी जानकारी मिली है कि पिटने वाला पीड़ित शैलेंद्र परिहार द्वारा इस मामले में किसी भी तरह की पुलिस शिकायत इसलिए नहीं की गई कि वह दबंगों से डरता है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि दबंगों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि दबंगों ने पहले विपक्षी को दबोच कर नाराहट रोड पर मारपीट की थी और उसके बाद सभी एक राय होकर उसके मोहल्ले में भी आए थे, जहां वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। वहां भी उन्होंने फिर एक बच्चे को पीटा था व कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिसकी वजह से ही लोग डर चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read