Homelalitpurअवैध खनन कर बालू का भण्डारण करने पर खननकर्ताओं के खिलाफ मामला...

अवैध खनन कर बालू का भण्डारण करने पर खननकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

अवैध खनन कर बालू का भण्डारण करने पर खननकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

खनन अधिकारी ने इलाके के आधा दर्जन से अधिक पर कराया मामला दर्ज
जयेश बादल
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले कुछ दबंग खनन कारोबारियों द्वारा गांव के पास से निकली नदी में अवैध रूप से खनन कर वहां से बड़ी मात्रा में बालू निकाल कर गांव में ही भंडारण कर लेते थे। इसके साथ ही बालू की सप्लाई अवैध तरीके से इलाके के कई स्थानों पर करते थे।

इस कारोबार की भनक जैसे ही खान अधिकारी को लगी, वैसे ही उन्होंने छापामार कार्यवाही कर बालू के भंडारण को जप्त किया और आधा दर्जन से अधिक खनन कर्ताओं के खिलाफ मामला भी पंजीकृत कराया। जानकारी के अनुसार थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरान के पास से निकली नदी से अवैध रूप से बालू का खनन ग्राम देवरान निवासी अवैध खनन कारोबारी अजय राजा उर्फ अजय प्रताप सिंह पुत्र प्रमोद राजा अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ कर रहे थे। यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि नदी से सयंत्रों के माध्यम से नदी का सीना चीर कर अवैध खनन कर अपने ही गांव में एक भंडारण केंद्र बनाकर बालू का भंडारण करते थे और अपने इलाके में बालू की सप्लाई कर लाभ भी कमाते थे।

इस अवैध कारोबार की भनक जैसे ही खान अधिकारी शशांक शर्मा को लगी, वैसे ही उन्होंने चिन्हित स्थान पर छापामार कार्यवाही की और वहां से बड़ी मात्रा में बालू भी जप्त की। अवैधानिक तरीके से किये गए उक्त खनन के संबंध में उन्होंने थाना बार पुलिस को एक तहरीर भी दी। जिसके बाद थाना बार पुलिस ने आरोपी अजय राजा उर्फ अजय प्रताप सिंह सहित सात अन्य नामजद खनन कारोबारियों के खिलाफ 379 411 तथा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एवं 3(1)58 उत्तर प्रदेश उप खनिज परिहार नियमावली 2021 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read