सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने खोये 73 मोबाइल खोज निकाले
जयेश बादल
ललितपुर। पुलिस ने अपनी टीम की मदद से आम लोगों के खोए हुए मोबाइल बड़ी मात्रा में ढूढ़कर उनके हवाले कर दिया। गुम हुए और खोए मोबाइल के संबंध में कुछ मामले जनपद पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम ने करीब 73 मोबाइल खोज निकाले और उन्हें मोबाइल के मालिकों को सौंप कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जिसके बाद मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले और उन्होंने जनपद पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के संज्ञान में कुछ ऐसे मामले आए जिनमें आम लोगों ने लिखित रूप से शिकायत कर पुलिस को अवगत कराया कि उनका बहुमूल्य कीमती मोबाइल कहीं उनकी गलती से छूट गया है या कहीं गिर गया है जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी कई शिकायतों का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने अपने सर्विलांस टीम की मदद से आम लोगों के गिरे हुए खोए हुए करीब 73 ऐसे मोबाइलों को ढूढ़ निकाला जिनकी कीमत करीब 753270 आंकी गई है।
इन मोबाइलों में करीब 6500 रुपये कीमत से लेकर करीब 16000 रुपये कीमत के महंगे मोबाइल शामिल है। जिसके बाद दिए गए शिकायती पत्रों के आधार पर सभी मोबाइल के मालिकों को बुलाकर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने मामले का खुलासा करते हुए उन्हें उनके मोबाइल सौंप दिए। अपने खोए हुए गिरे हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले खिले नजर आए और उन्होंने जनपद पुलिस को धन्यवाद दिया। मोबाइल बरामद करने बाली टीम में सर्विलांस प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक विनीत सिंह, कांस्टेबल रविंद्र प्रताप सिंह, रजनीश चौहान, आशीष कुमार, बृजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













