HomeLucknowव्यापारियों ने की बजट पर चर्चा

व्यापारियों ने की बजट पर चर्चा

व्यापारियों ने की बजट पर चर्चा

व्यापारियों के लिए बजट में कुछ नहीं: संजय गुप्ता
चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में की गई घोषणाएं स्वागत योग्य
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में “बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा बजट पर चर्चा की।

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार बजट में व्यापारियों को भूल गई जबकि व्यापारियों ने सरकार के राजस्व की वृद्धि करने में अहम भूमिका निभाई तथा जीएसटी कलेक्शन में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया जिसके परिणाम स्वरूप जीएसटी कलेक्शन ऐतिहासिक रूप से बढा है संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों को वित्त मंत्री द्वारा “ई-कॉमर्स पॉलिसी” की घोषणा तथा “व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना” की उम्मीद थी तथा प्रदेश के महानगरों की प्रमुख बाजारों में “सीसीटीवी कैमरा योजना” की भी उम्मीद थी क्योंकि मुख्यमंत्री जी ने कुछ दिनों पूर्व व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की थी। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहां वित्त मंत्री द्वारा महिला सुरक्षा, चिकित्सा ,सड़क, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रयास किया गया है जिसके कारण अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहा ओडीओपी योजना को बढ़ावा देने से व्यापारियों को लाभ होगा संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा वित्त मंत्री जी द्वारा सेफ सिटी परियोजना तथा बुनकरों के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य है कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,खुर्रम नगर अध्यक्ष उमेश संवाल,रहीम नगर अध्यक्ष मसी उजमा गांधी, सर्वोदय नगर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, महामंत्री के के शर्मा ,भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, उपाध्यक्ष सौरभ अरोरा, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष राजाराम रावत, प्रवीण मिश्रा ,विवेक श्रीवास्तव, उदय कांत श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read