आॅटो चालकों से जबरिया वसूली जाती है रंगदारी
नीरज यादव
आॅवला(बरेली)। आॅटो चालकों से सड़क पर कई जगह अवैध वसूली हो रही है। कहीं स्टैंड के नाम पर तो कहीं पार्किंग के नाम पर आॅटो चालकों से पैसा वसूला जा रहा है। जिस जगह पर किसी तरह का टेंडर नहीं है न ही कोई आॅटो स्टैंड है, वहां भी आॅवला के लड़के आॅटो चालकों से रंगदारी लेते हैं। किस बात की यह वसूली हो रही है, इसकी जानकारी आॅटो ड्राइवर को भी नहीं है।

मारपीट के भय से आॅटो चालक चुपचाप बिना कोई सवाल किए पैसे निकाल कर दे देते हैं। आॅवला में रामनगर महाराजपुराम के पास में इस तरह की अवैध वसूली हो रही है। रामनगर रोड आने वाले अलग-अलग आॅटो से अलग-अलग रंगदारी वसूली जाती है। रामनगर और हरदासपुर गौरी शंकर गुलरिया सिरौली से आने वाली गाड़ी चालक से एजेंटी के रूप में 30 रुपए वसूले जा रहे हैं।हर चौराहे पर 50 हजार रंगदारी आॅवला में रंगदारी का खेल एक दो हजार का नहीं, बल्कि हर दिन लाखों रुपए की रंगदारी उठ रही है। आॅटो चालक ने बताया कि सिर्फ रामनगर रोड में अलग-अलग इलाकों से चलने वाले करीब 150 आॅटो आते हैं। इन आॅटो से 30 रुपए वसूले जाते हैं। एक दिन की वसूली सिर्फ भूल गए ?500 प्रति महीना एक आॅटो चालक से लिए जाते हैं रामनगर रोड से करीब 20से 30 हजार रुपए की है। लेकिन इसकी आड़ में इस स्थान पर अवैध वसूली भी होती है। प्रशासन अवैध वसूली को रोकने में पूरी तरीके से फेल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















