HomeJaunpurट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गम्भीर रूप से घायल

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गम्भीर रूप से घायल

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गम्भीर रूप से घायल

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्राली सहित अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दबकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव का अशोक कुमार बीती रात लगभग 10 बजे गौराबादशाहपुर से होते हुए शहर के तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर चालक पचहटियां पुराने पोस्टमार्टम घर के सामने पहुचा तभी अनियंत्रित होकर ट्राली सहित ट्रैक्टर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चौकी चौकियां की पुलिस आ गयी। पुलिस ने किसी तरह उसे निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अशोक के सिर में और कमर में गंभीर चोट आई है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। खुद से ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे वह घायल हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read