Homeबांदाजिला अस्पताल के नर्सों से परेशान तीमारदार, सुनने वाला कोई नहीं

जिला अस्पताल के नर्सों से परेशान तीमारदार, सुनने वाला कोई नहीं

जिला अस्पताल के नर्सों से परेशान तीमारदार, सुनने वाला कोई नहीं

रूपा गोयल
बांदा। जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों की कोई सुनने वाला नहीं है। तीमारदार रात को नर्सों के कमरों के दरवाजे की कुंडियां पीटते नजर आते हैं जबकि नर्सें खर्राटा मारती रहती हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. एसएन मिश्र का कहना है कि उनके पास किसी मरीज के तीमारदार ने शिकायत नहीं की है। शिकायत आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल के वार्डों में 103 बेड हैं। मानक से अधिक मरीजों की भर्ती हो रही है। एक सैकड़ा से डेढ़ सैकड़ा तक मरीजों को भर्ती किया जाता है। इसमें ज्यादातर उल्टी दस्त और बुखार के मरीज होते हैं। रात को चिकित्सक राउंड करने के बाद नर्सों को दवा, इंजेक्शन आदि लिखकर चले जाते हैं। रात में नर्सें मरीजों को बोतल और इंजेक्शन लगाने के बाद अपने ड्यूटी कक्ष में कमरा बंद कर सोने चली जाती हैं।

रात को मरीज की जब बोतल खत्म हो जाती है या दर्द से मरीज कराहता है तो तीमारदार नर्सों के कक्ष पहुंचते हैं और कुंडी पीटने लगते हैं। लेकिन नर्सों की नींद नहीं खुलती। बमुश्किल अगर नींद खुलती भी है तो नर्सें तीमारदारों को खरीखोटी सुनाने से नजर आती हैं। तीमारदार नर्सों को जल्दी से चलकर अपने मरीज की बोतल बंद करने या अन्य कार्य के लिए कहते हैं लेकिन उन्हें तमाम हुज्जतों का सामना करना पड़ता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read