नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे | #TejasToday
आगरा (पीएमए)। तीन किशोरों की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दो किशोर के शव आज सुबह बरामद हो गए। जबकि एक किशोर की तलाश अभी जारी है। घटना सिकंदरा थाना के रूनकता गांव की है। जहां पर गांव के तीन किशोर शनिवार को यमुना में नहाने की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे रात तक वापस नहीं लौटे। किशोरों के परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। रविवार की सुबह दो किशोरों के शव यमुना से बरामद हो गए।
रुनकता निवासी दीपक, बंटी और पंकज तीनों एक साथ घर से शनिवार सुबह नौ बजे यमुना में नहाने के लिए निकले थे। इसके बाद शाम तक वापस नहीं आए। स्वजन ने तीनों की यमुना किनारा तलाश की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरों के फोटो लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ढाबों पर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह तीनों किशोरों के कपड़े और चप्पलें यमुना किनारे पर रखी मिलीं।
इसके बाद पुलिस और स्वजन ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की। सुबह नौ बजे पंकज और बंटी के शव यमुना के रेणुका घाट पर बरामद हो गए। पंकज रुनकता के झोंपड़ी मोहल्ला और बंटी खटीक मोहल्ला का रहने वाला है।तीसरे किशोर की यमुना में तलाश की जा रही है। तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग बड़ी संख्या में रेणुका घाट पर पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि तीनों किशोर शनिवार को नहाते समय सुबह ही यमुना में डूब गए हैं। किशोरों की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है।
#who, #three ,#went, #whowhatwearing, #bathe, #drowned, #nature, #landscape, #carpyshots, #riverfishing, #mountscenery, #momlifeishard