यूपी में दो बेटियों ने उठाया यह खौफनाक कदम | #TejasToday

यूपी में दो बेटियों ने उठाया यह खौफनाक कदम | #TejasTodayजफराबाद, जौनपुर। थाना क्षेत्र के इमलो पांडे पट्टी गांव में गुरुवार को देर शाम हुई घटना। जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडे पट्टी गांव के दलित बस्ती में गुरुवार को देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में एक पक्ष से एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा उसके परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया।

फिरोजाबाद (पीएमए)। जिले के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नारखी धौकल में शनिवार शाम छह बजे तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन शाम करीब सात बजे वेदराम जाटव के मकान से खून रिसता देख और दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीण आशंकित हो गए। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो मकान के अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। एक कमरे में विमलेश उर्फ विमला और उनकी दो बेटियों रेनू व ममता के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। बेटियों के शव फंदे से लटके थे, मां का शव फर्श पर पड़ा था। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि दोनों बेटियों ने ही मां की हत्या कर आत्महत्या की है, लेकिन घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सबके जहन में एक ही सवाल था कि दोनों बेटियों ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया?
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वेदराम जाटव के तीन पुत्र और दो पुत्रियां ममता और रेनू हैं। तीनों पुत्र अलग-अलग रहते हैं। रेनू और ममता अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। चर्चा है कि रेनू और ममता एमएससी और बीएससी कर रही थी जो परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके चलते दोनों बहनों ने मानसिक संतुलन भी खो दिया था।
वेदराम के परिवार से ग्रामीणों की अधिक बातचीत भी नहीं होती थी। वेदराम बाहर रहता था जबकि तीनों पुत्र अलग-अलग रहते थे। एक पुत्र शैतान सिंह घर के समीप ही रहता था, जबकि दो पुत्र शहर में परिवार के साथ रहते हैं। पिछले तीन-चार दिनों से ग्रामीणों ने वेदराम की दोनों पुत्रियों और उसकी पत्नी को नहीं देखा था। शनिवार को दुर्गंध आने के साथ ही दरवाजे से खून बहता हुआ दिखाई दिया, तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो घर के अंदर लोहे का मूसल रखा मिला था, जिसमें खून लगा हुआ था। आशंका है कि दोनों बहनों ने उसी लोहे की वस्तु से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर हत्या की है। उसको कब्जे में ले लिया गया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घर के अंदर से लगा था ताला
पुलिस जब मौके पर पहुंची थी, तब दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मी को छत के रास्ते मकान के अंदर भेजा गया तो दरवाजे के अंदर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
आगरा में रहकर पढ़ाई के साथ कर रही थीं नौकरी
ग्रामीणों के बीच इस तरह की चर्चा थी कि वेदराम के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। दोनों बेटियां आगरा में रहकर पढ़ाई करती थीं। वहीं पढ़ाई का खर्चा पूरा करने के लिए वे नौकरी भी करती थीं।
कई बिंदुओं पर टिकी पुलिस की जांच
घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने अपनी जांच में कई बिंदु शामिल किए हैं। जांच में पहला बिंदु पुलिस ने मानसिक संतुलन शामिल किया है। तो वहीं पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि जब दोनों बेटियों को आत्महत्या करनी थी तो उन्होंने अपनी मां का कत्ल क्यों किया?

#this ,#daughters, #took ,#thisismylife ,#dreadful, #thisisfostercare, #network, #business, #marketingli

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

fe, #marketingtools, #networkingtips, #businessevent