तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में जमीनी मामले को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। बताया जाता है कि दो पक्षों में रास्ते को लेकर जमीनी विवाद चल रहा था। गुरूवार को विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष से विद्या पत्नी महेंद्र और उनकी पुत्री रंजना तथा दूसरे पक्ष से राजेश पुत्र समारू घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले जाया गया जहां तीनों की गम्भीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रकरण में उभयपक्ष से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।