जिले में पिछले 12 घंटे के भीतर हुई तीन हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

जिले में पिछले 12 घंटे के भीतर हुई तीन हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

मैनपुरी (पीएमए)। जिले में पिछले 12 घंटे के भीतर तीन हत्याएं होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पहली घटना औंछा क्षेत्र की है। जहां पर अज्ञात युवती की गला घाेंटकर हत्या करने के बाद शव को पानी के बंबे में फेंक दिया। वहीं दूसरी घटना घिरोर क्षेत्र में हुई। जहां शौच के लिए गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भोगांव क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकले अनुसूचित जाति के व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

गंगा में डूबे लड़कों का शव बरामद

थाना औंछा क्षेत्र के गांव मानपुर के ग्रामीण गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित पानी की बंबी की ओर गए तो एक युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव को बाहर निकाल कर पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवती का शव अर्धनग्न स्थिति में था। गले में दुपट्टे से फंदा कसा हुआ था। उसी दुपट्टे से युवती के पैर बंधे हुए थे। वह बांये पैर में बिछिया पहने हुए है। जिससे उसे विवाहित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को बंबा में फेंके जाने का कयास लगाया जा रहा है। एसओ औंछा ऋषि कुमार ने बताया कि शव कहीं से बहकर आ गया है।

मोबाइल बंद कर गायब हुए बीडीसी सदस्य

युवती की हत्या दूसरे स्थान पर की गई है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी अनुसूचित जाति के प्रमोद कुमार बुधवार रात शौच के लिए घर से निकले थे फिर लौटकर नहीं आए। उनको तलाश किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उनका शव वनाहार रोड पर नाले में पड़ा मिला। उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकुओं के घाव थे। नाले की पुलिया पर खून पड़ा हुआ था। पुलिया की रेलिंग में भी खून लगा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को रेलिंग पर रखकर नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि जल्द घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

7800 करोड़ के घोटाले का आरोपी उदय देसाई की अंतरिम जमानत मंजूर, क्या है मामला

थाना घिरोर के गांव ओय निवासी करू बुधवार रात करीब 10 बजे अपने साथी मुनेश के साथ शौच के लिए खेत पर गए थे तभी हमलावर पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पुराने विवाद को लेकर फायरिंग कर दी। पेट के नीचे हिस्से में गोली लगने से वे घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल के साथी मुनेश ने परिजनों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent