सड़क हादसों में तीन की हुई मौत, मां-बेटी घायल
आरके धनगर
मथुरा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक मां बेटी गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार प्राइवेट हास्पिटल में चल रहा है। पहली घटना के अनुसार मगोर्रा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सौंख रोड स्थित कटेरिया गांव के पास बीती रात वाहन ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी जिससे उसका चालक निहाल सिंह (50) पुत्र मथुरा प्रसाद उर्फ हरवीर सिंह निवासी ओम नगर थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गया इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी दुर्घटना जैत थाना क्षेत्र अन्तर्गत वृंदा कट के पास दो रोज पूर्व हुई जिसमें अजय कुमार (25) पुत्र लेखपाल निवासी पचावर महावन भाई दूज पर अपनी ससुराल फरीदाबाद से पत्नी प्रीति (23) और बेटी अस्मिता सात माह के साथ वापस घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए केडी हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां देर रात अजय की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटी की दशा गंभीर बनी हुई है। तीसरी दुर्घटना हाईवे थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवादा कट के पास रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे हुई जिसमें वाहन ने बुलट मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार कृष्णा (22) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गंगरौ शमसाबाद रोड आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अपनी के साथ भाईदूज पर ससुराल औरंगाबाद गिरिराज प्रसाद के यहां आया हुआ था और रात्रि में किसी काम से हाईवे स्थित एटीवी कालोनी गया था वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














