Homeझांसीनिःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित

निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित

निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित

मुकेश तिवारी
झांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में बृजेन्द्र शर्मा स्मृति न्यास-माँगी एवं सांसद अनुराग शर्मा के सौजन्य से कल्याण करोति मथुरा के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर ओपीडी 536- चश्मा वितरण 250 एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन 75 चिन्हित किये गये जिसमें मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए झाँसी में एक निश्चित तारीख को बुलाया जाएगा। बताते चलें कि बुंदेलखंड में पहली बार सांसद अनुराग शर्मा एवं वीरांगना फाउंडेशन तथा ऑपरेशन स्माइल ऑपरेशन के संयुक्त तत्वावधान में फ्यूचर्स स्माइल मिशन के अंतर्गत जन्मजात कटे होंट एवं तालु के मरीजों का निशुल्क विदेशी डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। इस मिशन के अंतर्गत नि:शुल्क ऑपरेशन, दवाईया, यात्रा एवं अन्य सुविधाएं हमारे द्वारा उपलब्ध कराई जाएग। यह ऑपरेशन 5 से 13 फरवरी 2024 तक किया जाएगा जिसका आयोजन सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में होगा। इसके भी रजिस्ट्रेशन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊरानीपुर में किये गये। शिविर में डॉ आरजे सिंह, डा सालय सिंह, डा रविन्द्र गुप्ता, डा उदल श्रीवास, रमेश, हेमन्त, डा बीबी. लवानिया मथुरा, सुमित सिंह मधुरा, विकास मुखरैया, गौरीशंकर गुप्ता, रामनाथ सिंह, जितेन्द्र कुमार, लोकेश, मनीष खेवरिया, जय प्रकाश देवरिया, लोकेश, अनुपम, विष्णु आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read