शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 3 आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची व 44 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। रैपुरा थाना के उप निरीक्षक रमेश सिंह यादव तथा उनके हमराही द्वारा सुखेन्द्र कोल पुत्र फेरम निवासी धौहाई का पुरवा मजरा इटवां को 24 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार पहाडी थाना के उपनिरीक्षक रविकान्त राय तथा उनके हमराही द्वारा राजाराम पुत्र कालका निवासी तरकहिया का पुरवा मजरा कलवारा बुजुर्ग को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार राजापुर थाना के आरक्षी शुभम त्रिपाठी तथा उनके सहकर्मी द्वारा मुकेश रैकवार पुत्र स्व रामचन्द्र रैकवार निवासी गयागंज को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










