HomeChitrakootमेरी माटी मेरा देश के नारे के साथ भाजयुमो ने निकाली रैली

मेरी माटी मेरा देश के नारे के साथ भाजयुमो ने निकाली रैली

मेरी माटी मेरा देश के नारे के साथ भाजयुमो ने निकाली रैली

शिवमंगल अग्रहरि
मऊ, चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान को बल देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा चित्रकूट ने जिले में पांचो ब्लॉकों में सोमवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर संदेश दिया। जिसमें सोमवार को मऊ में बाइक रैली निकाली गयी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा ने कहा कि आजादी के महोत्सव को बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ मनाना है। देश की आजादी के लिए शहीद हुए जवानों को नई पीढी को हमेशा याद रखना चाहिए। साथ ही राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि कर्वी ब्लॉक में घनश्याम पटेल, मऊ ब्लाक में हर्ष मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, रामनगर ब्लाक में पुष्पराज मिश्र, आदित्य शुक्ला, पहाड़ी ब्लाक में आदित्य सिंह, आदित्य सुखेन्द्र, मानिकपुर ब्लाक में गौरव करवरिया व निलेश को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। कार्यक्रम का संयोजन भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित मिश्रा विकास ने किया। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेशकार्य समिति सदस्य जनार्दन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरव मिश्रा पूर्व सांसद, जिला उपाध्यख हरिओम करवरिया, जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रमेंद्र प्रताप सिंह, अतुल दुबे, उज्जवल गुप्ता, राम किशोर प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, दीपक द्विवेदी, राजू केशरवानी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read