HomeChitrakootजिला जज ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को वितरित किया तिरंगा

जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को वितरित किया तिरंगा

जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को वितरित किया तिरंगा

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक सहभाग करने की अपेक्षा की गयी है। जिला जज विष्णु शर्मा ने बैठक कर सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों से उत्साह पूर्वक घर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण करते हुए सभी लोगों से सम्मान पूर्वक अपने आवास में फहराए जाने की अपेक्षा की। इस मौके पर अपर जिला जज रविन्द्र श्रीवास्तव, अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव फारूख इनाम सिद्दीकी, अपर जिला जज संजय कुमार, सुशील वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकान्तधर दुबे, सिविल जज सीडि विदुषी मेहा, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियर्दशनी, संघमित्रा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read