जिले के इस पुलिस ने नकली मोबिल ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ | #TejasToday

तेजस टूडे ब्यूरो
सोनू सिंह
आगरा। जिले के थाना खन्दौली पुलिस ने मंगलवार की रात नकली मोबिल ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 12 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से भारी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल व निर्माण करने वाले उपकरण बरामद किये हैं। आगरा में कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा द्वारा दिये गये आदेशानुसार तथा क्षेत्र में चोरी, लूट, डकैती, अवैध शराब की तस्करी करने व परिवहन, निर्माण आदि अपराधों की पूर्ण रोकथाम एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर के सफल पर्यवेक्षण में एस.ओ.जी. टीम एवं थाना प्रभारी खंदौली को टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। एसओजी टीम व गठित पुलिस टीम द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक एवं संदिग्ध व्यक्ति, वाहन हेतु इंटरचेंज के पास चौकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक टैम्पों, जिसमें विभिन्न कम्पनियों के नकली मोबिल ऑयल के डिब्बे भरे हुए हैं। जिन्हें लेकर वह इंटरचेंज की तरफ आ रहा है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बताये स्थान पर बैरियर लगाकर चैकिंग प्रारम्भ कर दी गयी थी। कुछ समय बाद एक टैम्पो इन्टरचेंज की तरफ आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस टीम द्वारा टैम्पो को रोक लिया गया जिसमें कुल 03 व्यक्ति सवार थे। गाड़ी के ढाला में काफी मात्रा में मोबिल ऑयल के कार्टून भरे हुए थे। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर तीनों ने अपने नाम अरमान पुत्र उस्मान अली निवासी इस्लाम नगर टेढी बगिया थाना एत्माद्दौला जनपद आगरा, सनी अहमद पुत्र इशरार अहमद निवासी गुदड़ी मन्सूर खां थाना छत्ता जनपपद आगरा, इकरार पुत्र अब्जाल निवासी नाला नई बस्ती बिरछी गली थाना कोतवाली जनपद आगरा बताया गया बरामद माल के सम्बन्ध में बताया गया कि टैम्पों के अन्दर कार्टून बॉक्सों में जो मोबिल ऑयल रखा हुआ है। वह नकली हैं। हम तीनों इस नकली मोबिल ऑयल के कार्टून बॉक्सों को बेचने के लिए जा रहे थे जैसा ग्राहक मिल जाता है। वैसे दामों पर बेच देते हैं। यह नकली मोबिल ऑयल हम लोग अपनी पीली पोखर स्थित नकली माबिल ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री से लाये हैं। पुलिस ने फैक्ट्री से 01-48 ड्रम खाली 200 ली. 02-02 ड्रम आधे-आधे भरे 100-100 ली. 03-01 ड्रम पूरा भरा 200 ली., 04-300 कार्टून जिसमें 4 टी हीरो के कुल 6000 डिब्बे 05-200 कार्टून जिनमें कैस्ट्रोल कुल 4000 डिब्बे 06-02 अदद कीप, 07-04 अदद आधे कटे ड्रम जिनमें 02 ड्रमों में करीब 10-10 ली. मोबिल ऑयल, 08-02 अदद मशीन लेवल लगाने वाली, 09-05 ली. के कुल 1200 डिब्बे ली के कुल 60 डिब्बे तथा एक बड़ी बोरी में डिब्बों के ढक्कन बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए अरमान पुत्र उस्मान अली ईस्लाम नगर टेढी बगिया थाना एत्माद्दौला, सनी अहमद पुत्र इशरार अहमद नि. गुदड़ी मन्सूर खां थाना छत्ता, इकरार पुत्र अब्जाल नि. नाला नई बस्ती बिरछी गली थाना कोतवाली, समीर पुत्र राजा नि. घटिया मामूभांजा कासिम वाली मस्जिद के पास मण्टोला, शाहरूख पुत्र वसीम नि. जीनखाना थाना छत्ता, मुजीब पुत्र खलील नि. नाला नई बस्ती थाना कोतवाली, वसीम पुत्र मौ० समीर पहलवान नि. जीन खाना थाना छत्ता, कादिर पुत्र शकील नि. नाला नई बस्ती पीर की गली थाना कोतवाली, मुईन पुत्र नौशाद नि. घटिया मामू भांजा थाना मण्टोला, कादिर उर्फ गुड्डू पुत्र मो. सलाम नि. जीन खाना थाना छत्ता आगरा,जीशान पुत्र खलील नि० नाला नई बस्ती थाना कोतवाली, शोहिद उर्फ अल्लू पुत्र इसरार नि. गुदड़ी मन्सूर खां थाना छत्ता हैं।
#this, #police ,#district, #policeofficer, #policereform, #thisisfostercare, #city, #urban, #constitution, #polizei, #policesupport, #bluelinebeast









