HomeJaunpurइस घटना ने पूरी मानवता को किया शर्मसार

इस घटना ने पूरी मानवता को किया शर्मसार

इस घटना ने पूरी मानवता को किया शर्मसार

पुत्र ने अपने जन्मदाता को उतारा मौत के घाट

एटा। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सरदलगढ में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में सो रहे वृद्ध की खून से लथपथ लाश मिली। बताया जा रहा है कि घर से 500 मीटर दूर खेत पर रात्रि में सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध की सम्पत्ति के विवाद के चलते सीने में चार गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की खबर पर परिवार मे कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र व दो अन्य साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

सपा कार्यकर्ताओं की मदद में हर वक्त खड़े रहते हैं पार्टी मुखिया लाल बहादुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर के अनुसार आज 7 जुलाई को समय करीब प्रातः 6 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरदलगढ़ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र चैब सिंह उम्र करीब 70 वर्ष, जाति लोधी राजपूत की खेत पर सोते समय रात्रि में किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच फील्ड यूनिट तथा डाॅग स्क्वायड टीम से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रारंभ कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read