HomeGorakhpurएसबीए प्रशिक्षण का तृतीय बैच सम्पन्न

एसबीए प्रशिक्षण का तृतीय बैच सम्पन्न

एसबीए प्रशिक्षण का तृतीय बैच सम्पन्न

अजय जायसवाल
गोरखपुर। जिला महिला चिकित्सालय में चल रहे 21 दिवसीय स्किल बर्थ अटेन्डेन्ट (एसबीए) तृतीय बैच प्रशिक्षण गुरुवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद की कुल 5 स्टाफ नर्सो ने भाग लिया। 21 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को सामान्य प्रसव से सम्बन्धित जानकारी दी गई जिसमें जटिलता प्रबंधन, नवजात शिशु देखभाल एवं नवजात में जटिलताओं का प्रबंधन, ससमय सन्दर्भन से सम्बन्धित जानकारी, जेन्डर ई माड्यूल पर चर्चा, उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान एवं प्रबंधन, मंत्रा पार्टल का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षुओं को प्रमुख अधीक्षक डा. जय कुमार ने प्रमाण प्रत्र प्रदान किया एवं प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव के कारण प्रसव के दौरान काफी जटिलताएं देखने को मिलती है। ससमय जटिलताओं की पहचान से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को काफी कम किया जा सकता है। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुप्रिया सिंह, वरिष्ठ विशेषज्ञ मातृ शिशु स्वास्थ्य डा. मानवेन्द्र दत्त त्रिपाठी, डिविजनल एमएनई डा. प्रहलाद कुमार, डीएमएचसी सूर्य प्रकाश मौर्य, ममता मल्ल, संध्या मधई, डा. कमलेश, अमरनाथ जायसवाल आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read