JAUNPUR NEWS : नीति आयोग से चयनित आकांक्षात्मक ब्लाक मछलीशहर के विकास की बनी योजना
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षात्मक ब्लाक मछलीशहर द्वारा चिंतन शिविर आयोजित हुआ। तहसील के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने पिछड़े ब्लाक में लागू विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर विकास करने की योजना बनाई है। विकास की दौड़ में पीछे रह गए मछलीशहर ब्लाक को सबके बराबर लाना है। इसके लिए निर्धारित पांच बिंदु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, जल संसाधन, पेयजल, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास पर चर्चा हुई। इसके अलावा 39 इडीकेटर पर भी काम करने की योजना बनी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार ने सभी विभागों से योजनाओं का पैरामीटर बनाकर एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर अपने विभाग के पैरामीटर विकास का कार्यक्रम का बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीघ्र ही ब्लाक के पिछड़ेपन को दूर करना है। कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों ने योजना के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला, सीएचसी के अधीक्षक मेजर तपिश कुमार, बाल विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत राम निहौर, एडीओ सांख्यिकी, एडीओ कृषि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आशा बहुए, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










