HomeJaunpurघर के सामने बधी बकरियों को उठा ले गये चोर

घर के सामने बधी बकरियों को उठा ले गये चोर

घर के सामने बधी बकरियों को उठा ले गये चोर

तेजस टूडे ब्यूरो
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मई रोड देवकली ग्राम निवासी संजय सरोज परिवार के खाना खा कर सो गए आधी रात बीत जाने के बाद चोरी घर के दरवाजे के सामने बंधी 8 बकरी को लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। भुक्तभोगी ने बताया कि बीती रात को लगभग एक बजे शौच के लिए उठा था तो बकरियां मौजूद थीं जिसके बाद लगभग 2:30 बजे घर का सदस्य उठा तो बकरियों को नदारद पाया जिसकी सूचना परिजनों को हुई तो आस पास खोजबीन की तो बकरियों का भी पता नहीं चल सका। सुबह किसी व्यक्ति के द्वारा सूचना मिली कि शाहगंज में बकरी मेला लगता है तो परिजन आनन—फानन में शाहगंज बकरी मेला में पहुंच अपनी बकरियां ढूढ़ने लगा परन्तु वहां भी निराशा हाथ लगी।
भुक्तभोगी ने बताया कि घर के दरवाजे पर 11 बकरिया बधी हुई थी जिसने 8 बकरियों को चोर उठा ले गए और 3 बकरियों के रस्सी कटने पर भागने में सफल रही। भुक्तभोगी ने बताया कि बकरियों का स्वयं खोजबीन करते व सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि चोर बोलेरो में सवार होकर आये थे, क्योंकि मकान के पास से वही एक गाड़ी केवल निकली थी। सीसीटीवी के सहारे जानकारी हासिल करते हुए भुक्तभोगी ने केराकत तक बुलेरो के आने की बात बताई। फलस्वरूप कोतवाली पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read