Homeसन्त कबीर नगरचोरों ने उड़ाये नकदी, जेवरात, टीवी एवं बर्तन

चोरों ने उड़ाये नकदी, जेवरात, टीवी एवं बर्तन

चोरों ने उड़ाये नकदी, जेवरात, टीवी एवं बर्तन

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में बन्द पड़े मकान में अज्ञात चोर घुस गए और घर के भीतर रखी आलमारी और बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा एलसीडी, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, फूल और पीतल के कीमती बर्तन उठा ले गए। पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी रवि कुमार पुत्र लालसा ने बताया कि बीते 20 अगस्त को जरूरी कार्य से वह अपने बड़े भाई सुखलाल के साथ दिल्ली चला गया था। उस दौरान थाना क्षेत्र के तिघरा गांव स्थित मकान में कोई नहीं था। मकान पूरी तरह बन्द था। परिवार की महिलाएं गोरखपुर जिले के बेलघाट थानान्तर्गत बघैला गांव स्थित पुराने मकान पर रहने के लिए चली गई थी। 24 अगस्त की सुबह 7.30 बजे जब वह दिल्ली से वापस आकर तिघरा गांव वाले मकान पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। अन्दर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ है। देखने पर पता चला कि मकान के भीतर से एलसीडी, फूल, पीतल के कीमती बर्तन, सोने और चांदी के जेवरात तथा 7000 नकदी चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read