गोवंशों का जमावड़ा बना जानलेवा, राहगीर परेशान
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा क्षेत्र के कस्बों-बाजारों में छुट्टा गोवंशीय पशुओं का इन दिनों जमावड़ा हो गया है। क्षेत्र के सभी प्रमुख कस्बों में दिन-रात दर्जनों छूट्टा गोवंशीय पशु धमा—चौकड़ी मचाते रहते हैं। हालत यह है कि छुट्टा गोवंशीय पशु कस्बावासियों समेत कस्बे में आने-जाने वाले लोगों के लिए जानलेवा बन गए हैं। कस्बावासियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों से बार-बार छुट्ट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर नजदीकी आश्रय केन्द्र में पहुंचाने की लगातार गुहार लगाई जा रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी छुट्टा गोवंशीय पशुओं गो-आश्रय केन्द्र पहुंचाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
विदित हो कि सरकार ने छुट्टा गोवंशीय पशुओं का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए गांव-गांव गोआश्रय केन्द्रों का संचालन कर रही है। सरकार ने मातहत अधिकारियों-कर्मचारियों को छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाकर नजदीकी गोआश्रय केन्द्रों पर पहुंचाने का लगातार फरमान भी जारी कर रही है लेकिन धनघटा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सरकार का यह फरमान बेमतलब साबित हो रहा है।
हालत यह है कि तहसील क्षेत्र के नाथनगर, हैसर और पौली ब्लाक मुख्यालय के कस्बों में अधिकारियों की नाक के नीचे ही दर्जनों की संख्या में रोज दिन-रात छुट्टा गोवंशीय पशु क्षेत्र के उमरिया, पौली, नाथनगर, लोहरैया, मुखलिसपुर, डिहवा बाजार आदि कस्बों में दर्जनों की संख्या में दिन-रात धमा—चौकड़ी मचा रहे हैं। छुट्टा गोवंशीय पशुओं को कस्बावासियों की बार-बार गुहार के बाद भी छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाकर गो आश्रय केन्द्र नहीं पहुंचा रहे हैं। जिम्मेदार मौन हैं। कस्बों में घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशु जूठन, सड़े-गले खाद्य पदार्थ और प्लास्टिक की पन्नियों को खाकर गुजर करने को मजबूर हो गए है। इतना ही नहीं कस्बावासियों समेत कस्बे में आने-जाने वाले लोगों के लिए जानलेवा बन चुके हैं। आए दिन कस्बावासियों के उपर हमला कर छुट्टा गोवंशीय पशु कस्बावासियों को घायल करने में जुटे हुए है।
कस्बावासी शिवप्रसाद मद्धेशिया, विरेन्द्र जायसवाल, भूअर यादव, हरीराम यादव, रामनाथ गुप्ता, महेश चौरसिया, रामसरन चौधरी, बनारसी चौधरी आदि लोगों ने उच्चाधिकारियों सहित स्थानीय सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों से कस्बों में घूम रहे छुट्ट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाकर नजदीकी गो आश्रय केन्द्रों पर पहुंचाने की मांग की है जिससे कस्बावासियों को छुट्टा गोवंशीय पशुओं के आतंक से बचाया जा सके। इस सम्बन्ध में एसडीएम धनघटा ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर छट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाकर नजदीकी गोआश्रय केन्द्र पर पहुंचा दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












