HomeArticleये नन्हे मुन्ने बच्चे हैं...

ये नन्हे मुन्ने बच्चे हैं…

ये नन्हे मुन्ने बच्चे हैं…

ये नन्हे मुन्ने बच्चे हैं,
ये दिल के बड़े ही अच्छे हैं,
मैं इनका हूं ये मेरे हैं
ये मन के बड़े ही सच्चे हैं।
ये भी तो मेरे अपने हैं,
स्पर्श इनके सुनहरे हैं,
बुनियाद हमें संजोने हैं,
मैं इनका हूं ये मेरे हैं।
ये नन्हे मुन्ने बच्चे हैं,
ये दिल के बड़े ही अच्छे हैं।
चंचल पावों में बेड़े हैं,
हाथों में कितने पहरे हैं,
ये कितने उलझे उलझे हैं,
फिर भी ये कितने सुलझे हैं।।
निष्ठा इनसे ही आई है,
समृद्धि सी परछाई है,
ये निपुणता के गहने हैं,
मैं इनका हूं ये मेरे हैं,
ये नन्हे मुन्ने बच्चे हैं,
ये दिल के बड़े ही अच्छे हैं।
मेरा जबसे इनका साथ हुआ,
मेरे दिल से जुदा हुई नफरत,
इन बच्चों से जब प्रेम हुआ,
बचपन सी हो गई है फितरत,
हर चेहरे इनके चहके हैं,
नैनों में इनके सवेरे हैं,
मुक्तक ये जीवन के हैं,
मैं इनका हूं ये मेरे हैं।
ये नन्हे मुन्ने बच्चे हैं,
ये दिल के बड़े अच्छे हैं।
आलोक कुमार (शिक्षक)
कल्याणपुर, रिंग रोड, लखनऊ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read