निर्वाचन कार्य में किसी तरह की शिथिलता/लापरवाही न बरती जाय: एडीएम

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी डा० के०एस० पाण्डेय द्वारा जूम के माध्यम से सभी निगरानी टीम के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां आयोग की गाइड लाइन के अनुसार किया जाय। निर्वाचन कार्य में किसी तरह की शिथिलता/लापरवाही न बरती जाय। टीम द्वारा की गई कार्यवायी की जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रारूप को भरकर अविलंब उच्च स्तरीय अधिकारी को उपलब्ध करायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















