जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 19 जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण का हुआ प्रयास

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें पारिवारिक सम्बंधी विवाद 3, भूमि विवाद सम्बंधी 04,साइबर सम्बंधी 3 सहित अन्य 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये, ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है, उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















