Homeहरदोईसेना में नयी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में युवाओं का उबला खून

सेना में नयी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में युवाओं का उबला खून

सेना में नयी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में युवाओं का उबला खून

सं. प्रदीप कुमार
मल्लावां, हरदोई। जनपद के युवाओं ने सेना भर्ती में किए गए बदलाव को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा महात्मा गांधी इंटर कालेज सफीपुर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन उपजिलाधिकारी सफीपुर को सौंपा।

कई राज्य व जनपद में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीनियर एनसीसी कमांडर अंकित शुक्ला ने कहा कि सेना कोई रोजगार का साधन नहीं, बल्कि अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करना होता है। सरकार का यह निर्णय देश और सेना दोनों के हित में नहीं है, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की नई सेना भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर पुनः पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाय और लिखित परीक्षा भी नहीं होने पर अभ्यर्थियों का बवाल। सेना में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होने पर डेढ़ साल पूर्व शारीरिक परीक्षा व मेडिकल जांच पास कर चुके अभ्यर्थियों का धैर्य बुधवार से लगातार टूट रहा सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती कार्यालय के पास से तक बवाल काटा ट्रायल जलाकर कई जगह पर जाम लगा दिया गया। काफी समझाने के बाद जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ बताया गया कि सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होने पर अभ्यासों ने कई बार उच्च अफसरों व जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया था। इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। अंकित ने बताया कि हमें पुनः पुरानी भर्ती को बहाल करें और पहले रूके हुए एक्जाम फिर भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द जारी करें, अन्यथा देश का युवा राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा। इस अवसर पर अमन यादव, अनिकेत तिवारी, कुलदीप, संदीप, सोनू, मनोज, जतिन श्रीवास्तव, महेंद्र, महेश भट्ट सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read