Homeरायबरेलीखिड़की में हाथ बांध युवक को डंडे से पीटा, जानिए क्या है...

खिड़की में हाथ बांध युवक को डंडे से पीटा, जानिए क्या है मामला…

खिड़की में हाथ बांध युवक को डंडे से पीटा, जानिए क्या है मामला…

रायबरेली (पीएमए)। चोरी के मामले में एक युवक को सख्त सजा दी गई। खिड़की में दोनों हाथ बांधकर आरोपी युवक को डंडे से पीटते रहे और वह जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। सोशल मीडिया पर सोमवार को दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। आननफानन शहर पुलिस ने छापा मारकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं फरार एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बताया जाता है कि शहर के करकटी गल्ला मंडी निवासी सुजीत पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक मकान पर ले जाकर उसके दोनों हाथ रस्सी के जरिए खिड़की से बांध दिया। इसके बाद उसकी डंडे से जमकर धुनाई करते रहे। इस दौरान आरोपी युवक से पूछते रहे कि उसने चोरी का सामान कहां पर रखा है। युवक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी तनिक भी नहीं पसीजे और उसे पर डंडे बरसाते रहे।

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। वहीं युवक के परिवारीजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। जहानाबाद चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने छापा मारकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। इसमें पकड़े गए आरोपियों के नाम सादाब, शशिकांत, आमिर बताए जा रहे हैं। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। एक आरोपी फरार है, उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। किसी को भी बांधकर उसकी पिटाई किया जाना गलत है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read