नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक को दबंगों जमकर पीटा | #TejasToday

प्रतापगढ़। चुनावी रंजिश को लेकर नमाज पढ़कर घर लौट रहे व्यक्ति पर दबंगों ने बोला हमला दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में पत्नी भी घायल हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार मामला कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया मऊ गांव का जहां के मुजफ्फर अली का आरोप है कि चुनावी रंजिश में उनके ही गांव के लोग जब वह अलविदा की नमाज पढ़कर वापस आ रहे थे तो उनके ऊपर हमला बोला जमकर मारपीट की गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की है मारपीट की इस घटना से गांव में तनाव फैल गया है समय रहते पुलिस यदि प्रभावी कार्यवाही नहीं करती तो विवाद बढ़ने की पूरी गुंजाइश है।









