HomeJaunpurयुवक ने साथियों के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट

युवक ने साथियों के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट

युवक ने साथियों के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक वारदात हो गई। यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक शुभग ने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा देवेंद्र (50 वर्ष) पुत्र ब्रह्मसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
उधर, सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
इस घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। खेत में हुए झगड़ के बाद मंगलवार रात को भी आरोपियों ने छत पर चढ़कर फायरिंग की थी और सूचना पर पुलिस गांव में भी पहुंची, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए लौट आई थी।
देवेंद्र बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत में पानी चलाने के लिए गए थे, इस दौरान उनके मोबाइल पर पत्नी नीलम की कॉल आई और घटना के वक्त वह खेत से वापस घर लौट रहे थे। नहर के पास कार में सवार उनके पारिवारिक भतीजे सुलभ उर्फ मोनू ने अपने तीन अन्य साथियों ने रोका और सिर में गोली मार दी।
गोली लगते ही देवेंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े और आरोपी वहां से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पास ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण देवेंद्र को सीएचसी ले गए, वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही देवेंद्र की मौत हो गई।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read