Homeझांसीब्रह्मोत्सव भक्ति रस धारा से सराबोर होंगे मुरली मनोहर मन्दिर के दर्शनार्थी

ब्रह्मोत्सव भक्ति रस धारा से सराबोर होंगे मुरली मनोहर मन्दिर के दर्शनार्थी

ब्रह्मोत्सव भक्ति रस धारा से सराबोर होंगे मुरली मनोहर मन्दिर के दर्शनार्थी

भजन, कीर्तन, शास्त्रीय संगीत, कथा के साथ भगवान देंगे मनमोहक श्रृंगार में भक्तों को दर्शन
मुकेश तिवारी
झांसी। महानगर के अति प्राचीन देवालय श्री मुरली मनोहर मंदिर में 18 जुलाई से 16 अगस्त तक श्रावण अधिक मास के उपलक्ष्य में ब्रह्मोत्सव २०२३ का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भक्तों को भजन कीर्तन कथा प्रसाद के साथ ही भगवान की मनमोहक झांकी एवं श्रृंगार में दर्शन करने का मौका मिलेगा।

मंदिर के पुजारी वसंत विष्णु गोलवलकर ने मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 18 जुलाई से मंदिर में प्रातः काल मंगल ध्वनी, मंगला आरती, श्री राजोपचार पूजन, श्री महाअभिषेक दर्शन एवं वेद पाठ, पुरुषोत्तम मास हरि कथा, श्रृंगार आरती एवं पुष्पांजलि भजन कीर्तन एवं शाम को भगवान के दर्शन, श्रृंगार आरती, पुष्पांजलि, महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन शास्त्रीय संगीत एवं लोकगीत एवं शयन दर्शन होंगे। 16 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भक्तों को पुरुषोत्तम मास की महिमा बताई जाएगी।

इस दौरान पुजारी लक्ष्मण गोलवलकर, किशन मिश्रा, छन्नू तिवारी, वेदांत गोलवलकर, संजय अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल (गोकू), प्रदीप चौधरी, श्रीराम साहू, ओम प्रकाश चौकसी, हेमंत अग्रवाल, मनु अग्रवाल, अशोक गंगेले, महेन्द्र साहू, राहुल लोईया, विक्की साहू, सुभाष राय, रब्बू कंचन, बॉबी अग्रवाल, बाल मुकुंद तिवारी, अशोक मुंशी आदि उपस्थित रहे। आभार पीयूष रावत और हर्षल गोलवलकर ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read