HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सिर कटी लाश प्रकरण का पुलिस ने किया पर्दाफाश

JAUNPUR NEWS : सिर कटी लाश प्रकरण का पुलिस ने किया पर्दाफाश

JAUNPUR NEWS : सिर कटी लाश प्रकरण का पुलिस ने किया पर्दाफाश

हत्या अभियुक्त गिरफ्तार, गड़ासा बरामद
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना के गंधौना गांव में हफ्ते भर पूर्व एक युवक की अज्ञात सिर कटी लाश मिलने की घटना का पुलिस ने सोमवार को अनावरण कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एक खेत से मृत युवक का सिर और हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद किया है।

बताते चलें कि 1 हफ्ते पूर्व गधौना गांव में 44 वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटी लाश पुलिस को मिली थी।जिसकी बाद में पहचान राम कैलाश यादव निवासी सेहरा कठार के रूप में हुई जिसके बाद से सक्रिय हुई पुलिस ने बीते 13 तारीख को सूचना पर मृतक के सिर को घटनास्थल से 200 मीटर दूर स्थित एक खेत से बरामद किया जिसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल अभियुक्तों की तलाश करना शुरू कर दिया था।

थानाध्यक्ष चंदन राय टीम बनाकर घटना के अनावरण के लिए प्रयासरत थे। तभी सूचना मिली कि घटना का मुख्य अभियुक्त विपिन गौतम कहीं जाने की फिराक में है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने अपने हमराह साथियों के साथ प्रानपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू किया। थोड़ी देर में ही विपिन गौतम पुत्र किशोरी गौतम निवासी ग्राम गन्धौना मनापुर को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विपिन से जब हत्या के बारे में कड़ाई से जानकारी किया तो हत्या में शामिल मोनू उर्फ मोनू गौतम पुत्र लालजी गौतम निवासी गन्धौना मनापुर थाना रामपुर एवं मुन्ना मिश्रा उर्फ संतोष मिश्रा पुत्र बाबा मिश्रा उर्फ हरिवंश मिश्रा निवासी ग्राम औरा थाना रामपुर बताया।

इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण मोनू उर्फ मन्नू गौतम व मुन्ना मिश्रा उर्फ संतोष मिश्रा को सिरौली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त विपिन गौतम की निशानदेही पर मृत राम कैलाश यादव की हत्या में प्रयोग किये आलाकत्ल (गड़ासा) को अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक लिखा—पढ़ी के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने तीनों अभियुक्तों संगीन घटना को देखते हुए जेल भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read