सड़कों पर उतरा अल्पसंख्यक जैन समाज
कर्नाटक में दिगम्बर जैन आचार्य की अपहरण के बाद हुई थी हत्या
मुकेश तिवारी
झांसी। स्थानीय समग्र जैन समाज द्वारा कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिला में चिकौड़ी गांव में 5 जुलाई को दिगम्बर जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी मुनिराज की सुनियोजित ढंग से अपहरण करके निर्मम हत्या के विरोध में देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
इसके पहले कचहरी चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट उपस्थित सकल दिगम्बर जैन समाज के हजारों बंधुओं, मातृशक्ति व युवाओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए, जैन आचार्य की निर्मम तरीके से हुई हत्या के विरुद्ध अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च किया।
इस दौरान उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन ने जैन आचार्य की हत्या की घटना को स्वतंत्र भारत के इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार जैन धर्म के साधुओं व तीर्थक्षेत्रों की रक्षा हेतू राष्टीय स्तर पर जैन आयोग का गठन करें और मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय, ताकि भविष्य में भारत के किसी भी राज्य में इस तरह के अपराधों के पुनरावृत्ति न होने पाए।
अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के प्रवक्ता युवा समाजसेवी सौरभ जैन सर्वज्ञ (शहर मंडल मंत्री भाजपा) ने कहा कि भारत की जनसंख्या के अनुपात में जैन समाज सबसे बड़ी टैक्सपेयर समाज हैं, फिर भी जैन संतों मुनियों व तीथक्षेत्रों के ऊपर लगातार उपसर्ग हो रहें हैं।
विगत दिनों आचार्य कामकुमार नंदी जी महाराज की कर्नाटक राज्य में दुर्दांत निशंस हत्या भारत की संस्कृति पर कलंक हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद किसी राजनेता ने कहा था कि कर्नाटक में मौहब्बत की दुकान खुल गई हैं! ये कैसी मोहब्बत की दुकान हैं? जहां सरेआम ज्ञान, ध्यान, तप में लीन निस्पृही दिगम्बर साधु की हत्या हो जाती हो। सरकार दोषियों के खिलाफ मृत्यु दण्ड (फांसी) की कार्यवाही करें।
इस मौके पर जैन समाज गौरव पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि दिल दहला देने वाले इस वीभत्स कृत्य का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए। डॉ नीलम जैन, नीरा जैन, प्रिया जैन, पूजा जैन, अर्चना जैन, जयंती जैन, मनीषा सिंघई, नेहा जैन, अंजू जैन सीपरी, पूनम जैन सदर, ममता जैन चैनू, संगीता जैन, शोभा जैन, सविता जैन, आकांक्षा जैन, सुषमा जैन, दीप्ति जैन, सुलेखा नायक, आशा जैन, अनुपमा जैन, शशि जैन, राशि जैन, मीना जैन रानी, रागिनी जैन, रेखा सर्राफ, मेघा सिंघई, मधु सिंघई, सारिका जैन, रागिनी जैन सहित हजारों जैन धर्मावलंबियों ने अपने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। 93 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमति देवी जैन एवं 90 वर्षीय डॉ केसी जैन की उपस्थिति सराहनीय रहीं। संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार गौरव जैन नीम ने जताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












