Homeहरदोईघर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

प्रधान ने डीजे के विवाद में लाठी-डंडे से बोला हमला, मां-बेटी समेत चार लोग घायल
प्रदीप कुमार
हरदोई। पाली इलाके में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रधान ने घर में घुसकर एक परिवार से मारपीट की है। डीजे की धुन को लेकर दोनों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। जिसके बाद आक्रोशित प्रधान ने अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की है। जिसमें मां-बेटी समेत चार लोग गंभीर घायल हुए है। जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस पर मामले में कार्यवाही न करने का आरोप लग रहा है।

बताया गया कि पाली थाना क्षेत्र के कैथा गांव में होली मिलन कार्यक्रम चल रहा था। जिसको लेकर सभी अपने-अपने हिसाब से खुशियां मना रहे थे। रामदेवी के परिवार में डीजे की धुन पर खुशियां मनाई जा रही थी। उसकी बेटी रचना और बेटे अनिल व मंजीत डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। तभी गांव के प्रधान रामनिवास ने डीजे की धुन को कम करने के लिए कहा। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और आक्रोशित प्रधान ने परिवार समेत घर पर हमला बोल दिया।

लाठी–डंडे से लैस प्रधान रामनिवास और उसके भतीजे सरोज, पुत्र पंकज व पौत्र अमित व अवनीश ने जमकर मारपीट की है। जिसमें रामदेवी उसकी बेटी रचना व पुत्र अनिल और मंजीत गंभीर घायल हो गए। जिनको पाली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मारपीट की घटना से रामदेवी के परिवार में होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई। गांव में भी इस घटना को लेकर गहमागहमी है। इस पूरे मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लग रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read