पीड़ित ने डीएम-एसपी से लगायी गुहार | #TEJASTODAY

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मद अफजल ने जिलाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगायी है। शिकायतकर्ता के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर जफराबाद क्षेत्र के समोपुर, सुल्तानपुर, मखदूमपुर निवासी कई लोगों ने मिलकर बीते 9 अक्टूबर को जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही जेब में रखे नगदी 4 हजार रूपये भी छीन लिये। किसी तरह कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर जान बची। पीड़ित ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगायी है।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









