पंचायत चुनाव व्यवस्था पर भारी पड़ रही आरओ की गुण्डई | #TejasToday
बोले एआरओ- गलत कार्य करने के लिये मुझ पर बनाया जा रहा दबाव
तेजस टूडे ब्यूरो विशाल रस्तोगी सीतापुर। विकास खण्ड ऐलिया के त्रिस्तरीय चुनाव में वार्ड नम्बर आठ के पर्चा दाखिल और निरस्ती करण का मामला गम्भीर मोड़ की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में एआरओ पुष्पेन्द्र सिंह को इतना परेशान किया गया और किया जा रहा है कि एआरओ कहने से नहीं हिचक रहे कि आर ओ अरविन्द मिश्रा खुलेआम गुण्डई कर रहे है मुझे परेशान कर रहे हेैं। इस समय ऐलिया ब्लाक में आरओ तथा खण्ड विकास अधिकारी की मिली जुली सरकार चल रही है। ऐलिया में नियम कानून कोई मायने नही रखते है आर ओ तथा खण्ड विकास अधिकारी जो कह देते है वही कर्मचारियों के लिए आदेश बन जाता है।
चुनाव के दौरान इसके नमूने भी सामने लगे है। विकास खण्ड ऐलिया के वाड्र नम्बर आठ में सदस्य पद पर दो दावेदार थे फातिमा बानों पत्नी मुस्ताक तथा किरन पत्नी महादेव। आरओ और खण्ड विकास अधिकारी ने अपने पक्ष को जिताने के लिये किरन का पर्दा पहले निरस्त कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा अब दोबारा किरन के पर्चे को दुरूस्त करने की बात आर ओ द्वारा एआरओ से की जा रही है जबकि ए आरओ का कहना है कि ऐसा कोई भी शासनादेश नहीं है जिसके चलते डेट निकलने के बाद निस्तर पर्चे को फाइल कर प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया जाये। यह एकदम गैर कानूनी है। फातिमा को पहले जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिये ब्लाक बुलाया गया जब फातिमा ब्लाक पहुंची तब उसको पता चला कि अब चुनाव होगा किरन का पर्चा फिर से सिलेक्ट कर लिया गया है। क्या निरस्त पर्चा भी सिलेक्ट हो सकता हैं। लेकिर आर ओ द्वारा ऐसा ही करवाया जा रहा है। एआरओ ने मना कर दिया तो आरओ द्वारा एआरओ को तरह से परेशान किया जा रहा हैं। एआरओ का कहना है कि सर हमसे लिखित में तो कुछ कह नही रहे है हर गलत कार्य मौखिक करवाते है मै ऐसा कार्य नहीं करूगां। एआरओ ने बताया कि आरओ श्री सिंह द्वारा मुझे तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरओ द्वारा मेरे साथ गुण्डई भरा व्यवहार किया जा रहा हेै और कहा जा रहा है कि कल से तुम मत आना लेकिन लिखित रूप से कुछ नहीं कहा जा रहा है।