HomeLucknowकेन्‍द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के त्रिदिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्‍मेलन का हुआ शुभारम्भ

केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के त्रिदिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्‍मेलन का हुआ शुभारम्भ

केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन संभाग के त्रिदिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्‍मेलन का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के तीन दिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्‍मेलन 15 से 17 जून का होटल का ‘द रेग्‍नेन्‍ट’ में सोना सेठ उपायुक्‍त केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की अध्‍यक्षता में शुभारंभ किया गया। सम्‍मेलन में लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत लखनऊ संभाग के अन्‍तर्गत आने वाले अन्‍य जिलों में स्थित समस्‍त केन्‍द्रीय विद्यालयों के 48 प्राचार्यों ने प्रतिभाग किया एवं केन्‍द्रीय विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा एवं नवीन राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुपालन में केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन के अग्रणी भूमिका एवं इसके क्रियान्‍वयन में शिक्षकों/प्राचार्यों के दायित्‍वों पर चर्चा किया।
केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन का स्‍कूली शिक्षा के क्षेत्र में प्रधान संस्‍था के रूप में अपना एक विशिष्‍ट स्‍थान है। सम्‍पूर्ण देश में 1274 केन्‍द्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में लखनऊ संभाग के अन्‍तर्गत 48 केन्‍द्रीय विद्यालय हैं जिनमें से 11 केन्‍द्रीय विद्यालय दो पालियों में संचालित किए जाते हैं। केन्‍द्रीय विद्यालयों में राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बालवाटिका की कक्षाओं से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा विज्ञान, वाणिज्‍य एवं मानविकी विषयों में दी जाती है। इस सम्‍मेलन में केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन के लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्‍त अनूप अवस्‍थी, अर्चना जायसवाल एवं विजय कुमार द्वारा केन्‍द्रीय विद्यालयों के परीक्षा परिणामों को उत्‍कृष्‍ट बनाने, शिक्षा मंत्रालय की नीतियों को अक्षरश: लागू करने, विद्यार्थियों में जीवन मूल्‍यों को आत्‍मसात करने एवं उनके बहुमुखी विकास के लिए आवश्‍यक नीतियों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आज के दिन शैक्षिक एवं प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ ने गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने पर बल दिया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) की आयुक्त निधि पाण्डेय मुख्यालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ सम्मेलन के तीसरे दिन प्रतिभागिता करेंगी। लखनऊ संभाग के समस्त विद्यालयों द्वारा प्राप्त स्टीम के अन्तर्गत विज्ञान, तकनीक, अभियांत्रिकी, कला तथा गणित विषय पर आधारित परियोजना की कला प्रदर्शनी का भी मुख्य हाल में प्रदर्शन किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read