इन सीटों पर दिखाई दे रही बाहुबली धनंजय सिंह और राजा भैया की धमक, पढ़िए पूरी खबर…
इन सीटों पर दिखाई दे रही बाहुबली धनंजय सिंह और राजा भैया की धमक, पढ़िए पूरी खबर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजरें विधान परिषद चुनाव (MLC Election) पर है। पूर्वांचल में कई सीटों पर कांटे की लड़ाई हो गई। कई जगहों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गई है। धनंजय सिंह, ब्रजेश सिंह और राजा भैया जैसे बाहुबलियों की एंट्री से ऐसा हुआ है। गाजीपुर से लेकर आजमगढ़ तक सब अपने-अपने करीबियों की जीत तय करने की कोशिश में लगे हुए हैं। आइए बात करते हैं ऐसी सीटों की जहां बाहुबलियों की धमक दिखाई दे रही है।
वाराणसी से भाजपा ने सुदामा पटेल को प्रत्याशी बनाया है। यहां से ब्रजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह भी मैदान में हैं। वह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। माना जा रहा है कि यहां मुकाबला कांटे का होगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि जेल में बंद होने के बाद भी ब्रजेश चुनाव प्रभावित कर रहे हैं।
भाजपा ने आजमगढ़ मऊ सीट से सपा नेता रमाकांत यादव के बेटे अरुणकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। अरुण ने पिछले दिनों यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि उनके पिता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने विधानसभा के मौजूदा सदस्य यशवंत सिंह को छह साल के लिए निकाल दिया है। दरअसल यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह को टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर दिया, जिसे पार्टी ने अनुसाशनहीनता माना।
वहीं प्रतापगढ़ की बात करें तो यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल की टिकट पर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा और सपा के अलावा जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर परि मैदान में हैं। भाजपा ने हरीप्रताप सिंह को और सपा ने विजय बहादुर यादव को मैदान में उतारा है।
जौनपुर से भाजपा ने मौजूदा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह बसपा से भाजपा में शामिल हुए हैं। पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनका मुकाबला सपा के मनोज यादव से होगा। बता दें कि दो चरणों में विधान परिषद चुनाव होने हैं। पहले चरण में 30 और दूसरे में छह सीटों पर चुनाव होंगे। दोनों चरणों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को नतीजे आएंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।