टीम ने मदिरा की दुकानों में छापा मारकर की चेकिंग
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी, जालौन। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज आदि पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सुशील सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कालपी नगर, उसर गांव तथा जोल्हूपुर में देशी, अंग्रेजी बियर तथा मदिरा की दुकानों में छापा मारकर चैकिंग अभियान चलाया गया।
टीम द्वारा मदिरा की दुकानों की चेकिंग करके लाइसेंसधारकों तथा संचालकों को ओवररेटिंग में मदिरा न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। बीती शाम को उपजिलाधिकारी के साथ आबकारी अधिकारी मुकेश प्रताप सिंह की संयुक्त टीम में शामिल आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने कालपी नगर के मोहल्ला बाई पास, सब्जी मंडी, टरनंनगंज टॉकीज रोड, खोवा मंडी के अलावा जोल्हूपुर मोड़, उसर गांव आदि स्थानों में स्थित देशी अंग्रेजी, वियर आदि शराब की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। दुकानों में शराब के स्टॉक का निरीक्षण तथा गणना करके रजिस्टर तथा अभिलेखों से मिलान किया। इस दौरान बोतलों तथा पैकेटों की सील की चैकिंग तथा टेस्ट किया गया।संयुक्त टीम में शामिल एसडीएम ने दुकानों तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।
वहीं आबकारी अधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने लाइसेंस धारकों को हिदायत दी कि दुकानों में रेट लिस्ट का साइन बोर्ड में मोबाइल नम्बरो को जरूर अंकित करें। लाइसेंस की शर्तों तथा विभागीय नियमों के तहत शराब की बिक्री करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवर रेटिंग में बिक्री कर गड़बड़ी करने पर कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभागीय अधिकारियों की चैकिंग अभियान से कई कारोबारियों में खलबली मच गयी। आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि टीम द्वारा तहसील अंतर्गत देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, एवं बीयर दुकानों का गहनता से निरीक्षण किया गया। गोपनीय तरीके से खरीदारी टेस्ट परचेसिंग भी कराई गई। विक्रेता को चेतावनी दी गई कि दुकानों पर किसी भी प्रकार की कोई अनियमित ना पाई जाय, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












