Homeजालौनचिकित्सा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर एसडीएम ने देखी व्यवस्था

चिकित्सा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर एसडीएम ने देखी व्यवस्था

चिकित्सा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर एसडीएम ने देखी व्यवस्था

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी, जालौन। जिलाधिकारी राजेश पांडेय के निर्देशन के अनुरूप आयुर्वेदिक चिकित्सा तथा योग की व्यवस्था की हकीकत को परखने के लिए उपजिलाधिकारी कालपी द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंगरौल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय हो कि महेवा विकास खंड के मगरौल गांव में शासन के द्वारा राजकीय आयुष हेल्थ एंड वेलनेस आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र के भवन का निर्माण कराया गया है। उपजिलाधिकारी सुशील सिंह ने नवनिर्मित आयुष भवन का निरीक्षण किया। भवन में स्थापित वार्ड रूम, ड्रेसिंग रूम, योग रूम घूम घूमकर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र में तैनात चीफ फार्मासिस्ट दशरथ, महेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों से दवाइयां की उपलब्धता के बारे में जानकारियां हासिल की। एसडीएम ने कहा कि आम जनता का रुझान आयुर्वेदिक चिकित्सा की ओर तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि इसके उपचार से कोई भी साइट इफेक्ट नहीं होता है। इसी प्रकार कसरत तथा योगासन के लिए शासन का जोर अधिक है। उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि केंद्र में मरीजों की संख्या के बढ़ने के लिए जनता को जागरुक भी करते रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read