Homeजालौनछापा मारकर दो प्रतिष्ठानों में भरे गये खाद्य पदार्थों के नमूने

छापा मारकर दो प्रतिष्ठानों में भरे गये खाद्य पदार्थों के नमूने

छापा मारकर दो प्रतिष्ठानों में भरे गये खाद्य पदार्थों के नमूने

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी (जालौन)। दशहरा, दीपावली, भैया दूज आदि पर्वों को दृष्टिगत रखकर शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल की टीम के द्वारा कालपी नगर बाजार में खाद्य पदार्थ की दुकानों तथा प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों की चेकिंग की गई। दो अलग-अलग दुकानों में खाद्य पदार्थों के सैंम्पुल भरकर परीक्षण करने के लिए भेज दिया गया। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय के निर्देश पर कालपी तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल की टीम ने कालपी के मुख्य बाजार टरनंनगंज में औचक निरीक्षण करके मुहम्मद आरिफ की दुकान से रेवड़ी का सैंम्पुल भरा जबकि नीरज की दुकान से किसमिस के सैम्पुल भरने की कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक टरननगंज बाजार कालपी, आटा तथा बबीना में कई प्रतिष्ठानों में चेकिंग करके दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। गंदगी या अखाद्य पदार्थों का अपमिश्रण ना करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा जिन लोगों के सैम्पुल भरने की कार्यवाही की गई है, उन सामग्रियों के परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मिलावट पाए जाने पर दोषी दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read