HomeTrendingपुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाया त्योहार

पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाया त्योहार

  • पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाया त्योहार

  • मिठाई एवं फल वितरित करके साझा कीं खुशियां

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। दीपावली पर खुशियां बांटने एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा आज वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात करके उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें मिठाई एवं फल वितरित किया। साथ ही सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना किया। पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनके बीच अपनत्व एवं आत्मीयता का भाव साझा किया। इस दौरान वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास एवं उत्साह का माहौल रहा। श्रावस्ती पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना तथा बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read