सपाइयों ने ही फूंक दिया सपा के पूर्व मंत्री का पुतला, आखिर क्यों?
दल बदलू प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है सीतापुर के सपाई
सपा हाई कमान की नीतियों से गुस्साये सपा कार्यकर्ता
सीतापुर। सपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सपा कार्यालय पर हरगांव विधानसभा के संभावित सपा प्रत्याशी का पुतला फूंका जाना कोई छोटी मोटी घटना नही है। यह घटना बता रही है कि सपा हाई कमान की नीतियों से अब उनके कार्यकर्ता ही संतुष्ट नही है। एक घटना का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा इसकी गणित भी लगनी शुरू हो गयी है तो राजनैतिक पण्डितों ने कहना शुरू कर दिया है कि जब यूपी का चुनाव शबाब पर चल रहा है और ऐसे में सपाईयों द्वारा ही अपने प्रत्याशी का पुतला फूका जाना अहम घटना है।










